Thursday, May 30, 2013

बादाम की खीर


                                                आज की ये खीर मेरे भतीजे "पुरु" के लिए :)

सामग्री :

बादाम : ३/४ प्याला 
दूध :५ प्याला 
चीनी : १/२ प्याला 
इलायची पाउडर 
जायफल पाउडर : १/४  चम्मच 
केसर 

विधि :

बादाम को भिगो कर छिलका उतार कर दरदरा पीस लें । दूध को बराबर चलाते हुए गाढ़ा कर लें । लगभग तीन चौथाई दूध बचे ,तब उसमें बादाम चीनी जायफल और केसर डाल कर , अच्छी तरह से मिला लें । चार से पाँच मिनट तक लगातार चलाते हुए धीमी आँच पर और पका लें । ठंडा होने पर इलायची पाउडर डाल कर सजा कर ठंडा ही परोसें :)