सामग्री
अंडा : १
अनिक मिल्क पावडर : ३/४ कप
दूध :७५० ग्राम
चीनी : १०० ग्राम
छोटी इलायची
पिस्ता
विधि
अंडे की सफेदी को खूब अच्छी तरह से फेटिये | अब उसमें धीरे - धीरे मिल्क पावडर डाल कर मिलाइए | हाथ पर थोड़ी चिकनाई लगा कर गोल - गोल गोलीयां बना कर रख लें | दूध को चीनी डाल कर आंच पर रखिये | छोटी इलायची डाल कर दूध को लगभग एक चौथाई गाढा कर लें | अब खुलते दूध में ही एक -एक कर के सारी गोलियां डाल दें | थोड़ी देर में ही गोलियां फूल कर मोटी हो जायेंगी | अब रसमलाइयो को खूब ठंडा कर के पिस्ता लगा कर परोसें !!!